{"_id":"610056618ebc3e094d754d08","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd223059384","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग उड़ा रहा किशोर छत से गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंग उड़ा रहा किशोर छत से गिरा, मौत
विज्ञापन
मृतक हर्ष का फाइल फोटो
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंग उड़ा रहा किशोर छत से गिरा, मौत
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अर्जुन नगर में सोमवार शाम छत पर पतंग उड़ा रहा 13 वर्षीय किशोर तीन मंजिल से नीचे जा गिरा। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मेरठ रेफर कर दिया और रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पैतृक गांव बदनौली में मृतक का बुधवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
मूल रूप से मोदीनगर रोड स्थित गांव बदनौली निवासी सुशील शर्मा पत्नी और दो बच्चों के साथ नगर के मोहल्ला अर्जुननगर में किराये पर रहते हैं। सुशील शर्मा ठेकेदारी का काम करते हैं और फिलहाल काम के सिलसिले में प्रयागराज गए हुए थे। सोमवार शाम उनका 13 वर्षीय पुत्र हर्ष शर्मा छत पर दूसरे बच्चों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण हर्ष तीसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में लेकर एक निजी अस्पताल में पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
बुधवार सुबह पैतृक गांव बदनौली में गमगीन माहौल में किशोर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
चहारदीवारी मात्र दो फुट की
जिस छत से बच्चा गिरा उसकी चारदीवारी मात्र दो दो फुट की थी और करीब छह बच्चे वहां पतंग उड़ा रहे थे। ऐसे में लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया।
बच्चों का रखें विशेष ध्यान
कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं। ऐसे में बच्चों का अधिकांश समय घर पर ही व्यतीत हो रहा है। कोरोना के चलते आउट डोर गेम प्रभावित चल रहे हैं। घरों से बाहर न निकल पाने से बच्चे पतंगबाजी से लेकर इन डोर गेम खेल रहे हैं। ऐसे में बच्चों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। पतंग वहीं उड़ाए जिस छत पर ऊंची बाउंड्रीवॉल हो या फिर खुले मैदान में पतंगबाजी करें। बरसात के मौसम में पतंग पॉवर लाइन या बड़े बिजली के खंभों के पास से न उड़ाए। मांझा गीला होने पर करंट लगने की भी संभावना रहती है। अगर संभव हो सके तो बच्चे माता-पिता या किसी बड़े की निगरानी में ही पतंगबाजी करें।
- डॉ. विकास सैनी, मनोचिकित्सक।