{"_id":"610053a08ebc3e587d73b588","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2230590169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंताजनक : कोरोना से मुक्ति में अड़चन, 48 दिन बाद मिले 6 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंताजनक : कोरोना से मुक्ति में अड़चन, 48 दिन बाद मिले 6 संक्रमित
विज्ञापन
गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग भी नहीं करते दिखे लोग।
- फोटो : GARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिंताजनक : कोरोना से मुक्ति में अड़चन, 48 दिन बाद मिले 6 संक्रमित
हापुड़। जिले के कोरोना मुक्त होने की राह में अड़चन आ गई है। जिले में 48 दिन के बाद मंगलवार को कोरोना के 6 नए मरीज मिले हैं। छिजारसी टोल पर जांच के दौरान इन मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जिले में अब दो ही सक्रिय मरीज थे जिनमें से एक को ठीक होने पर मंगलवार को ही छुट्टी दी गई थी। अब छह नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या सात हो गई है।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल के दूसरे सप्ताह में शुरू हुई थी। मई में बुरा हाल रहा और अस्पतालों में बेड फुल हो गए। दूसरी लहर के तीन महीने में 9 जुलाई को सबसे कम 5 मरीज मिले थे, इसके बाद से लगातार मरीजों की संख्या घटती जा रही थी। सोमवार तक जिले में दो ही सक्रिय मरीज बचे थे जिनमें से एक मंगलवार को ठीक हो गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अभियान चलाकर छिजारसी टोल पर जांच की तो 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। आननफानन सभी मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनके संपर्क में आए लोगों की तलाश हो रही है। अब फिर से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। एक ही दिन में 6 मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तेजी से जांच अभियान शुरू कराया जाएगा।
छह दिन बाद नया केस, कोरोना मुक्त होते-होते रह गया जिला
जिला कोरोना मुक्ति की दहलीज पर था, अब सिर्फ दो ही सक्रिय मरीज थे। अब फिर से सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ गई है। लगातार पांच दिन तक जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिल सका था। छठे दिन अचानक छह मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
गंभीर मामला, तलाश रहे चेन
जिले में अचानक 6 संक्रमित मिलना गंभीर है। इन सभी को अस्पतालों में भर्ती कर, इनके संपर्क वाले लोगों की तलाश कराई जा रही है। मरीजों के संपर्क में आने वालों से अपील है कि वह खुद ही अपनी जांच करा लें, ताकि संक्रमण का विस्तार न हो सके।
- डॉ. रेखा शर्मा, सीएमओ।