फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

वैक्सीन की कमी से गांवों में 15 दिन बंद रहा टीकाकरण अभियान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
hapur news
वैक्सीन की कमी से गांवों में 15 दिन बंद रहा टीकाकरण अभियान
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना वैक्सीन की कमी लोगों के उत्साह पर भारी पड़ रही है। मंगलवार को स्टॉक खत्म होने के कारण गांवों में फिर से टीकाकरण नहीं हो सका। इस महीने के 27 दिन में सिर्फ 12 दिन ही गांवों में क्लस्टर अभियान चल सका है। तीन दिन के लिए 10 हजार डोज का स्टॉक मिला था, जो दो दिन में ही निपट गया।
जिले में कोरोना टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। 18 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए एक जून से अभियान शुरू किया गया था। इसी के बाद जिले में टीकाकरण कराने वालों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच सका। लेकिन अब वैक्सीन की कमी से जिले में अभियान की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा है। पांच जुलाई से जिले में क्लस्टर अभियान शुरू हो सका था, जिसकी वजह से गांवों में बड़े पैमाने पर टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार जुलाई के 27 दिन मेें केवल 12 दिन ही गांवों में अभियान चला। इस महीने में अब तक 1.06 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका हे है। जिसके चलते जिले में टीकाकरण तीन लाख के पार पहुंच पाया। अगर यह अभियान हर दिन चला होता तो डोज लेने वालों की संख्या दोगुने से भी ज्यादा होती।
विज्ञापन

रविवार रात में स्वास्थ्य विभाग को 10 हजार वैक्सीन के डोज मिले थे। इनसे तीन दिन अभियान चलाया जाना था। लेकिन सोमवार को ही गांवों मेें 6500 लोगों को टीके लगे। इसके बाद वैक्सीन नहीं मिलने के कारण मंगलवार को गांवों में टीमें नहीं भेजी जा सकी। सिर्फ शहरी क्षेत्र के बूथों पर ही टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों में चला क्लस्टर अभियान
जुलाई महीने के 27 दिनों में सिर्फ 5 से 9, 12, 13, 15, 20, 22, 23, 26 जुलाई को ही क्लस्टर अभियान चलाया गया था। इसमें प्रतिदिन औसतन 6500 लोगों को टीके लगाए गए थे।
जल्द मिलेगा स्टॉक
वैक्सीन की उपलब्धता होते ही गांवों में टीकाकरण शुरू कराया जाएगा। जल्द वैक्सीन मिलने की उम्मीद है, नियमित टीकाकरण पहले की तरह ही जारी रहेगा।
- डॉ संजीव कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed