फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गड्ढों में लगे बिना ही रखे-रखे बर्बाद गए 2200 पौधे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
hapur news
गढ़ रोड नगर पालिका वर्कशॉप में खराब पड़े पौधे - फोटो : HAPUR
शहर में बिना लगे ही सूख गए पौधे
विज्ञापन

हापुड़। पर्यावरण संरक्षण के प्रति नगर पालिका गंभीर नहीं दिख रही है। शहर में लगाए जाने वाले पौधे बिना लगे ही सूख गए हैं। नगर पालिका की वर्कशॉप, गोशाला में ये पौधे रखे हुए हैं। लेकिन पालिका के अधिकारियों द्वारा इन्हें नहीं लगवाया गया।
शासन से नगर पालिका को सात हजार पौधे लगाने का लक्ष्य मिला था। इससे अलावा नगर पालिका ने चार हजार पौैधे अलग से लगाने का लक्ष्य रखा। पालिका के अधिकारियों के अनुसार वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी सात हजार पौधे शहर में लग चुके हैं वहीं पालिका के अपने लक्ष्य के चार हजार पौधों को वार्डों में लगवाया जा रहा है। लेकिन पालिका के वर्कशॉप और दिल्ली रोड स्थित विकास भवन के सामने पालिका की अस्थाई गोशाला के बाहर रखे पौधे इन दावों की पोल खोल रहे हैं। ये पौधे बिना लगे ही खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

....
केस नंबर एक
गढ़ रोड पालिका वर्कशॉप
नगर पालिका परिषद हापुड़ की गढ़ रोड पर वर्कशॉप है। इसके अंदर हजारों पौधे पड़े हुए हैं। यह पौधे सूख चुके हैं। जबकि काफी पौधे बारिश में बहकर खराब भी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस नंबर दो
अस्थाई गोशाला के बाहर
विकास भवन के सामने नगर पालिका की अस्थाई गोशाला है। यहां पर भी सैकड़ों पौधे बिना लगे ही सूखे पड़े हैं। इनको भी अभी तक लगाया नहीं जा सका है।
वर्ष 2019 में बैठी थी जांच
पौधरोपण लगाए जाने का मामला वर्ष 2019 में भी विवादों रहा था। बोर्ड बैठक में सभासदों ने उनकी बिना अनुमति के पौधे लगाए जाने को लेकर सवाल उठाए थे। उसके बाद पालिकाध्यक्ष ने जांच कमेटी गठित की थी। पौधो को उचित स्थान पर लगाए जाने, वार्डों में सभासदों की देखरेख में पौधरोपण कराने पर जोर दिया गया था।

नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत का कहना है कि वन विभाग के लक्ष्य के अनुरूप करीब सात हजार पौधे नगर पालिका परिक्षेत्र में लगाए जा चुके हैं। पालिका की ओर से करीब चार हजार ट्रीगार्ड वाले पौधे भी वार्डों में लगवाए जा रहे हैं। जिससे शहर को हरा भरा बनाया जा सके। इन सभी पौधों की देखभाल कर पेड़ बनाए जाने पर विशेष जोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed