{"_id":"60f324a48ebc3e734c01edca","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22245057","type":"story","status":"publish","title_hn":"यार्ड में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बाधित रहा रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यार्ड में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बाधित रहा रेलवे ट्रैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यार्ड में मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बाधित रहा रेलवे ट्रैक
हापुड़। गजरौला से खुर्जा जा रही मालगाड़ी का इंजन शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हापुड़ यार्ड में प्रवेश करते पटरी से उतर गया। इंजन ने यार्ड में लगे सिग्नल सिस्टम को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इंजन पटरी से उतरने पर अप व डाउन लाइन पर ट्रैक घंटों तक बाधित रहा। मंडल से एक्सीडेंटल रिलिफ ट्रेन (एआरटी) मंगवाकर इंजन को पटरी से हटाया गया। देर रात तक इंजन को ट्रैक से हटाने का कार्य जारी रहा। रेलवे अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को 58 बोगियों की एक मालगाड़ी को चालक अनिल कुमार व सहचालक उपासना कुमारी व गार्ड विनोद कुमार गजरौला से डस्ट उतारकर खुर्जा ले जा रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मालगाड़ी हापुड़ यार्ड पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मालगाड़ी की रफ्तार करीब 10-13 किमी प्रतिघंटा थी। यार्ड में प्रवेश करते ही मालगाड़ी का बिजली चालित इंजन के पीछे जुड़ा दूसरा इंजन पटरी से उतर गया। इसके साथ मालगाड़ी से जुड़ा ब्रेक वान भी प्रभावित हुआ।
मालगाड़ी में तैनात स्टॉफ ने इंजन के बेपटरी होने की सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही सीनियर सेक्शन इंजीनियर, यातायात निरीक्षक और अन्य रेलवे अफसर मौके पर पहुंचे। साथ ही इंजन बेपटरी होते ही दिल्ली-मुरादाबाद की तरफ से आने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया। पिलखुवा स्टेशन पर कॉशन जारी कर दिया गया। मंडल के अधिकारियों को भी मामले की सूचना मिल गई। उन्होंने करीब 04.24 बजे एआरटी को हापुड़ के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
---
घंटों बाधित रहा अप-डाउन ट्रैक
बकौल रेलवे अधिकारी इंजन यार्ड की मैन लाइन पर बेपटरी हुआ। इससे दिल्ली-मुरादाबाद और मुरादबाद-दिल्ली की ओर जाने वाला रेल यातायात प्रभावित रहा। इससे नई दिल्ली-लखनऊ की ओर जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस को नो लाइन से निकाला गया। करीब डेढ़ घंटे बाद कॉशन लगाकर दिल्ली से मुरादाबाद ट्रैक को सुचारू किया गया। इससे सप्त क्रांति एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, इंटरसिटी, माल्दा टाउन, सत्याग्रह व टनकपुर एक्सप्रेस आदि ट्रेनें प्रभावित रही। वहीं स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंचे लोगों को भी गर्मी के चलते भारी परेशानी उठानी पड़ी।
----
मुरादाबाद से आई एआरटी
सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि इस हादसे की सूचना मिलने पर मुरादाबाद मंडल से एक्सीडेंटल रिलिफ ट्रेन को मंगवाया गया। करीब 04.24 बजे रिलिफ ट्रेन हापुड़ के लिए रवाना हो गई। शाम को करीब छह बजे इंजन को हटाने का काम शुरू किया।
डीआरएम तरूण प्रकाश ने बताया कि हापुड़ में एक टीम को मौके पर जांच करने के लिए रवाना कर दिया। टीम से मामले में रिपोर्ट मांगी गई। जांच रिपोर्ट आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।