फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले से दो दिन में 12 अधिकारियों का तबादला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले से दो दिन में 12 अधिकारियों का तबादला
विज्ञापन

हापुड़। विधान सभा चुनाव 2022 से पहले शासन ने बड़े स्तर पर अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। पिछले दो दिनों में जिले के 12 अधिकारी स्थानांतरित हो गए हैं। कई अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। सभी को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।

देर रात जारी आदेशों के तहत जिले में तैनात मुख्य कोषागार अधिकारी प्रत्यूष कुमार, अपर मुख्य अधिकारी प्रणव पांडेय और सहायक पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास का लखनऊ, समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी का गोंडा स्थानांतरण किया है। न्यायिक तहसीलदार सुरेंद्र प्रताप यादव का सहारनपुर और न्यायिक तहसीलदार धौलाना रेणुका दीक्षित का स्थानांतरण आगरा कर दिया है। जबकि अलीगढ़ से जयप्रकाश को हापुड़ में तैनाती मिली है। हापुड़ एआरएम एनपी सिंह को नोएडा स्थानांतरित करते हुए उनके स्थान पर मुरादाबाद के एआरएम संदीप कुमार नायक को तैनाती दी गई है। इसके अलावा बीडीओ धौलाना निशांत पांडेय को बुलंदशहर भेजते हुए उनके स्थान हमीरपुर से अभिमन्यु सेठ हापुड़ आए हैं। ईओ नगर पंचायत बाबूगढ़ नमिता चौधरी को अमरोहा, सीओ चकबंदी संतोष तिवारी को बुलंदशहर, एसीओ चकबंदी मदन प्रकाश कौशिक लखीमपुर खीरी भेजा गया है। इनकी जगह बुलंदशहर में तैनात सीओ चकबंदी मातवर सिंह व एसीओ अमरपाल को हापुड़ में तैनाती दी गई है। नगर पालिका हापुड़ में सफाई निरीक्षक ब्रह्मपाल सिंह को मुख्य सफाई निरीक्षक के रूप में इटावा भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed