फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

31 करोड़ से होगा मुस्लिम बहुल गांवों का विकास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
hapur news
31 करोड़ से होगा मुस्लिम बहुल गांवों का विकास
विज्ञापन

हापुड़। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना (पीएमजेवीके) के तहत जिले के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में करीब 31 करोड़ की लागत से विकास कार्य होंगे। इनमें शिक्षा, स्वास्थ्य और पेयजल किल्लत पर धनराशि खर्च की जाएगी। संबंधित विभागों से प्रस्ताव प्राप्त हो गए हैं। अल्पसंख्यक विभाग द्वारा बजट के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।
जिला अल्प संख्यक विभाग द्वारा एमएसडीपी योजना के तहत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कराने के लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे थे। इन प्रस्तावों के आधार पर विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार की है। 31 करोड़ से अधिक के कार्य विभिन्न गांवों में कराए जाएंगे। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। इसी वर्ष के अंत तक काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बझैड़ा कला में दस हजार वर्ग मीटर में बनेगा डिग्री कॉलेज
धौलाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव बझैड़ा कला में 18 करोड़ की लागत से राजकीय डिग्री कॉलेज बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा दस हजार वर्ग मीटर भूमि का चयन किया जा चुका है। कॉलेज बनने के बाद बझैड़ा कला ही नहीं आसपास के गांवों के छात्र छात्राओं को भी उच्च शिक्षा का मौका मिलेगा। इस क्षेत्र के छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए धौलाना और हापुड़ आना पड़ता था। यहां काफी दिनों से डिग्री कालेज बनाने की मांग हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौ करोड़ से बनेगी सीएचसी और चार उपकेंद्र
हापुड़ ब्लॉक के गांव घुंघराला में करीब आठ करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा गांव दरियापुर, धनौरा, गोंदी, सलाई में चार स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रस्तावित हैं। उपकेंद्रों के बनने में 22.78 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। सभी के लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गई है।
76 स्मार्ट क्लास से संवरेगा बच्चों का भविष्य
जिले के अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों के गांवों के परिषदीय विद्यालयों में 76 स्मार्ट क्लास बनाई जाएंगी। इनमें बच्चों के लिए प्रोजेक्टर, टीवी, पर्दे, आकर्षक फर्नीचर आदि शामिल हैं। एक क्लास को स्मार्ट बनाने में करीब एक लाख का खर्च आएगा। ऐसे में पूरे प्रोजेक्ट पर 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें पिलखुवा नगर के पांच स्कूल, जखैड़ा में दो, वैट में तीन, बीरमपुर में दो, सिखैड़ा में एक, नरायनपुर में तीन, खिचरा में दो, अठसैनी में तीन, पलवाड़ा में तीन, बहादुरगढ़ में दो और देहरा में दो स्मार्ट क्लास बनेंगी।
दो करोड़ से राजकीय इंटर कालेज शेरपुर में बनेगी लैब-
विभाग द्वारा भेजे जा रहे प्रस्ताव में शेरपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में फर्नीचर और लैब बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा गांव लालपुर, भगवानपुर और हिम्मतपुर में स्थित विद्यालयों की बाउंड्री का काम भी प्रस्तावित है। इस कार्य में करीब दो करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
गांवों में लगेंगे दो सौ हैंडपंप
विभाग को जल निगम ने भी करीब दो सौ नल ग्रामीण क्षेत्रों में लगाने के लिए प्रस्ताव है। जल निगम द्वारा ऐसे दो सौ स्थानों को चिन्हित कर लिया गया है। इस कार्य में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जल्द शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत जिले से प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। डीएम से अनुमोदन के बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजे जाएंगे। इस वर्ष के अंत तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है।-सुमन गौतम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, हापुड़।

शासन में अटके 72 करोड़ के प्रस्ताव
एमएसडीपी योजना के तहत जिले में पिछले दो साल में भेजे गए करीब 72 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शासन में अटके हैं। अधिकारियों के अनुसार इस बजट में केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का संयुक्त बजट होता है। लेकिन पिछले वर्ष कोरोना और इससे पहले बजट के कारण यह कार्य पास नहीं हो पाए थे। लेकिन इस बार इन कार्यों के पास होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed