{"_id":"60f083ba8ebc3e1cbf4e4a15","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd222334064","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति से की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति से की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने व्यक्ति से की लूट
हापुड़। गुडगांव में एक कंपनी में कार्य करने वाले नैनीताल निवासी व्यक्ति से बाबूगढ़ हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर कड़ा व चेन लूट लिए। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित अपने पत्नी के साथ खाना खाने के लिए यहां रुका था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
नैनीताल निवासी सौरव शर्मा फरीदाबाद की एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैं। गुरुवार देर शाम अपनी पत्नी के साथ नैनीताल वापस लौट रहे थे। बाबूगढ़ स्थित एक होटल पर खाना खाने के लिए दोनों रुके थे। खाने के दौरान सौरव मोबाइल पर बात करते हुए होटल से बाहर निकला। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर उनसे सोने का कड़ा और चेन लूट ली। इसके बाद आरोपी गढ़ की ओर फरार हो गए। लूट की सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार व सीओ सिटी वैभव पांडे मौके पर पहुंच गए। बदमाशों की तलाश में जुटी थी। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है, आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।