{"_id":"60edd4158ebc3ee59c071cae","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22220685","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा प्रबंधन के लिए हापुड़ में तैयार हुआ एमआरएफ सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा प्रबंधन के लिए हापुड़ में तैयार हुआ एमआरएफ सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचरा प्रबंधन के लिए हापुड़ में तैयार हुआ एमआरएफ सेंटर
हापुड़। नगर पालिका ने बुलंदशहर रोड स्थित भंडा पट्टी में 33.67 की लागत से मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाया है।
कूड़े से धातुएं छांटकर उन्हें बेचा जाएगा और गीले कूड़े से जैविक खाद बनाई जाएगी। हर माह करीब 300 टन गीले व सूखे कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर का कूड़ा निस्तारण पालिका के कड़ी चुनौती बनी हुई थी। इसके लिए पालिका ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, एमआरएफ सेंटर बनाने की योजना बनाई। नगर पालिका भंडा पट्टी में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया है।
अब सेंटर पर बिजली व पानी कनेक्शन की व्यवस्था कराई जा रही है। अगले सप्ताह तक सेंटर चालू होने की उम्मीद है। इससे सेंटर पर प्रतिदिन 10 टन कूड़े का निस्तारण होगा। इससे प्राप्त होने वाली ठोस व नॉन डिग्रेबल कूड़े को बेचा जाएगा। साथ ही गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद तैयार कराई जाएगी। इससे पालिका को हर माह लाखों की कमाई होगी।
शहर से प्रतिदिन निकलता है 99 टन कूड़ा
नगर पालिका क्षेत्र में प्रतिदिन 99 टन कूड़ा निकलता है। इसमें 60 प्रतिशत बायोलॉजिकल अपशिष्ट होता है। 40 प्रतिशत सूखा कचरा होता है। वर्तमान समय में सूखे कचरे को जहां-तहां फेंक दिया जाता है। जिससे वातावरण भी दूषित होता है। इस सेंटर के खुलने के बाद इस तरह की समस्या से शहरवासियों को निजात मिलेगी। शहर में कचरा प्रबंधन होने से सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
सूखे अपशिष्ट को किया जाएगा अलग
सबसे पहले कूड़े को एमआएएफ सेंटर पर लाया जाएगा। कन्वेयर बेल्ट के माध्यम से अपशिष्ट को अलग किया जाएगा। सूखे कचरे में कई तरह के सामान होते हैं। इन सामानों को अलग-अलग कर आवश्यकतानुसार प्रबंधन किया जाएगा। जो वस्तु उपयोग के लायक नहीं होगी उसे पालिका सीधे ही संबंधित कंपनी व फर्म को बेच देगी। वहीं गीला कचरा से जैविक खाद बनाई जाएगी। इस मशीन में कई चैंबर होंगे, जिसमें अलग-अलग सफाई कर्मियों द्वारा अलग-अलग चैंबर में डाला जाएगा।
स्वच्छता रैंक में होगा सुधार
जनपद हापुड़ नगर पालिका की रैंक कूड़ा निस्तारण की वजह से काफी प्रभावित चल रही है। इसके पीछे का कारण सॉलिड वेस्ट मैनेजटमेंट प्लांट का निर्माण नहीं होना है, लेकिन एमआरएफ सेंटर के बनने से हर दिन दस प्रतिशत कूड़े का निस्तारण हो सकेगा। इससे आने वाले समय में स्वच्छता रैंक पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
जल्द शुरू होगा सेंटर
नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत का कहना है कि जल्द ही पानी व बिजली का कनेक्शन कराकर एमआरएफ सेंटर को शुरू करा दिया जाएगा। इससे हर दिन 10 टन कूड़े का सेग्रिगेशन कराया जाएगा। कचरा प्रबंधन के दौरान जो बेचने वाली चीजें होंगी उसे बेच दिया जाएगा। जबकि गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी। दोनों उत्पादों को बेचकर पालिका की आय बढ़ेगी। संवाद