{"_id":"60e1eab28ebc3e9fde3709c4","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2216630186","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठग ने खाते से निकाले 50 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर ठग ने खाते से निकाले 50 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर ठग ने खाते से निकाले 50 हजार रुपये
हापुड़। कोतवाली थाना क्षेत्र के मेरठ रोड आवास-विकास कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति को साइबर ठग ने झांसे में लेकर उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर रुपये निकलने का मेसेज आने पर उसे ठगी का अहसास हुआ तो उसने बैंक खाता सीज कराया। पीड़ित ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है।
आवास-विकास कॉलोनी निवासी गोपाल गोयल ने बताया कि 24 जून को उसके मोबाइल फोन पर अज्ञात नंबर से काल आई। फोन पर बात कर रहे आरोपी ने पीड़ित से उसके बैंक खाता, डेबिड कार्ड व नेट बैंकिंग संबंधी जानकारी प्राप्त कर ली। दो बार में साइबर ठग ने उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
पीड़ित ने बैंक अधिकारियों को सूचित कर खाता सीज कराया। पीड़ित ने मामले में कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।