{"_id":"60d8c5518ebc3e965e656b74","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd22123228","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून रद्द कराएगा रालोद : यशवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून रद्द कराएगा रालोद : यशवीर
विज्ञापन
कृषि कानून रद्द कराएगा रालोद : यशवीर
हापुड़। रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी की नीतियों से प्रत्येक वर्ग त्रस्त है। किसान बीते सात महीने से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा। रालोद किसानों के साथ मिलकर कृषि कानूनों को वापस कराने का बीड़ा उठाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता घर-घर जाकर जन चेतना फैलाएं।
यशवीर सिंह रविवार को गांव धनौरा में बसपा छोड़कर फिर से रालोद में शामिल हुए शिवकुमार त्यागी के सदस्यता कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा सत्ता का फायदा उठाकर दूसरे गुटों के विजेता पंचायत सदस्यों पर दबाव बनवा रही है, जो लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है।
शिवकुमार त्यागी ने कहा कि रालोद ही किसानों की सच्ची हितैषी पार्टी है। भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग का शोषण हो रहा है। किसान चौपट हो गए हैं, व्यापारियों को व्यापार चलाना मुश्किल हो रहा है, युवाओं को नौकरियां नहीं मिल पा रही है। इन समस्याओं के बीच जनता परिवर्तन को बेकरार है। रालोद कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर मांगों को उठाएंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष संजीव भरना ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब एक जुट होने की जरूरत है। किसानों को एक जुट करने के लिए जन क्रांति अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव भरना, नानक चंद शर्मा, डॉ.जितेंद्र मलिक, गौरव प्रताप, सचिन त्यागी, प्रदीप तेवतिया, जितेंद्र सिंह, रविंद्र प्रधान, डॉ मनवीर सिंह, कुलदीप राठी आदि मौजूद रहे।