फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

ब्चचों के लिए डॉक्टर न ऑक्सीजन प्लांट, पीआईसीयू में सिर्फ 20 बेड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
hapur news
ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी। - फोटो : HAPUR
ब्चचों के लिए डॉक्टर न ऑक्सीजन प्लांट, पीआईसीयू में सिर्फ 20 बेड
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना की तीसरी लहर की संभावनाओं के बावजूद जिले के अस्पतालों में न ऑक्सीजन प्लांट चालू हुए और न ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर बच्चों के लिए आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) तैयार हो पाई हैं। बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या भी सिर्फ तीन है। ऐसे में यदि संक्रमण का प्रसार हुआ तो दूसरी लहर की तरह ही संकट की स्थिति बन सकती है।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल महीने में शुरू हुई और मई तक आते-आते ऐसा संकट खड़ा हो गया कि लोगों को ऑक्सीजन, बेड और दवाओं के लिए आसपास के जिलों तक भटकना पड़ा। ऐसे हालात से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी अस्पतालों में 6 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बनाई। तब दावा किया गया कि जून में यह 6 ऑक्सीजन प्लांट चालू हो जाएंगे। आधा जून बीत चुका है, लेकिन अभी तक जिले के एक भी सरकारी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार नहीं हुआ है। यही हाल बच्चों के लिए पीआईसीयू वार्ड का है, सिर्फ जिला अस्पताल में 40 के लक्ष्य के मुकाबले 20 बेड का पीआईसीयू बना है, जबकि प्रत्येक सीएचसी में 10-10 बेड की व्यवस्था अलग से की जानी थी।जिले के स्वास्थ्य विभाग में सिर्फ तीन बाल रोग विशेषज्ञ हैं। हालांकि स्टॉफ नर्स, एएनएम आदि को बच्चों की निगरानी की ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन

यहां बनने हैं ऑक्सीजन प्लांट
प्लांट कार्यदायी संस्था
पिलखुवा सीएचसी मैरिनो कंपनी
सिखैड़ा सीएचसी सिंभावली शुगर मिल
हापुड़ सीएचसी पीडब्लूडी
धौलाना सीएचसी मदर डेयरी व अन्य
सपनावत सीएचसी टाटा स्टील
जिला अस्पताल पैथ एनजीओ
दूसरी लहर में 160 बच्चे हुए संक्रमित
कोरोना की दूसरी लहर में 160 बच्चे संक्रमित हुए, राहत की बात यह है कि दोनों ही लहर में बच्चों की मृत्यु दर शून्य है। हालांकि तीसरी लहर को लेकर अभी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

49 वेंटिलेटर बच्चों के लिए रहेंगे
बच्चों के लिए अलग से वेंटिलेटर की कोई व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है। सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा का कहना है कि यदि बच्चों पर प्रकोप अधिक हुआ तो जिले के समस्त अस्पतालों में लगे 49 वेंटिलेटर में कंट्रोलर लगाकर इस्तेमाल किया जाएगा।
बच्चों के लिए हर अस्पताल
में एचडीयू की होगी
तीसरी लहर से निपटने को प्रत्येक अस्पताल में बच्चों के लिए दो हाई डिपेंडिटि यूनिट (एचडीयू) तैयार होनी है। सामान्य बेड के मुकाबले यह एडवांस यूनिट होंगी। जिन पर बाइपेप की भी व्यवस्था रहेगी।

जल्द तैयार हो जाएंगे ऑक्सीजन प्लांट
ऑक्सीजन प्लांटों का कार्य जारी है। जुलाई महीने तक समस्त प्लांट चालू हो जाएंगे, इनके साथ ही पीआईसीयू व अन्य वार्ड पूरी तरह से चालू रहेंगे। तीसरी लहर में मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
डॉ रेखा शर्मा , मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed