{"_id":"60bfb82f8ebc3ee48b1fa7f6","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2200950124","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव सलाई में ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लालच में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगा है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के अचपलगढ़ी निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसने अपनी पुत्री रेनू की शादी गांव सलाई निवासी रोहित के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। इसके लिए उसे आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि कुछ दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने गला दबाकर विवाहिता की हत्या का प्रयास किया। इस कारण विवाहिता के गले की कुछ नस ब्लॉक हो गईं। मायके पक्ष के लोगों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि ससुराल पक्ष के रोहित प्रजापति, रेखा, आंचल, राधा, नेत्रपाल व चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।