फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कसेरठ बाजार मार्ग का नाम होगा नेताजी नरेश अग्रवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
hapur news
कसेरठ बाजार मार्ग का नाम होगा नेताजी नरेश अग्रवाल
विज्ञापन

हापुड़। कसेरठ बाजार का नाम व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल मार्ग करने को लेकर शहर के व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष से मुलाकात की। पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने पर कसेरठ बाजार मार्ग का नाम बदलवाने का आश्वासन दिया। व्यापारी नेता योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि नरेश अग्रवाल का नाम यूपी के बड़े व्यापारी नेताओं में शुमार रहा है। अब उनके सम्मान के लिए व्यापारी पहल कर रहे हैं कि कसेरठ बाजार का नाम नेताजी नरेश अग्रवाल मार्ग किया जाए। यहीं हापुड़ के व्यापारियों की उनके लिए सच्चा सम्मान व श्रद्धांजलि होगी। इसके लिए व्यापारियों ने भी अपनी सहमति जताई है।
उन्होंनेे विभिन्न संगठनों के हस्ताक्षर वाला पत्र पालिाकध्यक्ष को सौंपा। पालिकाध्यक्ष ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि इस कार्य को प्रमुखता के साथ जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। पत्र सौंपने वालों में विजेंद्र पंसारी, योगेंद्र अग्रवाल, अशोक बबली, नवनीत गोयल आदि रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में व्यापारी नेता नरेश अग्रवाल का निधन हो गया था। नरेश अग्रवाल हापुड़ की राजनीति के पर्याय थे। हापुड़ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का गठन का श्रेय उन्हीं को जाता है। वह शहर के व्यापारियों के लिए एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करते थे। उन्होंने व्यापारियों के हित में अनगिनत आंदोलन किए। व्यापार कर कार्यालय में आंदोलन के समय इन पर गोली भी चली थी, जो बहुत ही चर्चा का विषय बनी थी। रेलवे स्टेशन से माल लाने का आंदोलन हो या बिजली विभाग का आंदोलन, पार्थ व बच्चे के अपहरण के समय भी अपने पिता को मुखाग्नि देते ही उसकी बरामदगी के लिए विशाल जुलूस निकालना, वैट के विरोध में बर्तन बाजार बंद करके जुलूस निकालने में भूमिका रही। हापुड़ व्यापार मंडल की छाप पूरे उत्तर प्रदेश में उनकी वजह से ही बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने हापुड़ शहर की विभिन्न संस्थाओं जैसे अग्रवाल महासभा, गृह निर्माण समिति, अंतरराष्ट्रीय समग्र कल्याण समिति में योगदान दिया। हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, श्री पंचायती गौशाला हापुड़ व श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के अध्यक्ष भी रहे। कसरेठ बाजार उनकी कर्मभूमि रही। वह 10 साल लगातार सभासद भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed