{"_id":"60b91e8d8ebc3e6ebb1a8588","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2198016144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवादा में बनेगा केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवादा में बनेगा केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवादा में बनेगा केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय
हापुड़(नितिन दीक्षित )। जिले में केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय बनने का रास्ता साफ हो गया है। बुलंदशहर रोड क्षेत्र के गांव नवादा में इसके लिए 15 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। करीब तीस करोड़ की लागत से इस स्कूल का निर्माण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को लखनऊ से नामित अधिकारियों ने भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। भूमि ठीक होने पर इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्र सरकार से वर्ष 2016 में ही नवोदय विद्यालय के निर्माण को हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन जमीन न मिलने पर यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही थी। वर्ष 2017 मेें आधा दर्जन गांवों के ग्राम प्रधानों ने नवोदय विद्यालय के लिए जमीन देने का सहमति पत्र डीआईओएस को सौंपा गया था, लेकिन जो जमीन प्रस्तावित की गई थी वह मानकों पर खरी नहीं उतर रही थी। इसके बाद गांव ककराना में छह हेक्टेयर जमीन विद्यालय के लिए चिन्हित की गई और डीआईओएस द्वारा रिपोर्ट शासन को भेजी गई। लेकिन इसका प्रस्ताव खारिज कर दिया गया। नवोदय विद्यालय के लिए करीब 15 एकड़ भूमि की आवश्यकता थी। लेकिन एक ही स्थान पर इतनी सरकारी भूमि मिलना मुश्किल हो रहा था। जिसके बाद प्रशासन ने भूमि खरीदने की योजना बनाई। निरीक्षण के बाद गांव नवादा में भूमि का चयन कर लिया गया। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि नवोदय विद्यालय के नवादा में भूमि तलाश कर ली गई है। भूमि पूरी तरह से उपयुक्त है। इस संबंध में प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्दी ही विद्यालय का निर्माण शुरू हो सकेगा।
लंबे समय से कोर्ट में चल रहा था मामला
गांव नवादा में करीब 17 एकड़ सरकारी भूमि है। लेकिन इस भूमि पर विवाद था और एक स्कूल की कमेटी द्वारा भूमि पर अपना हक जताते हुए दावा किया जा रहा था। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट से स्टे चल रहा था। यह मामला अब कोर्ट से प्रशासन के हक में आ गया है। प्रशासन के प्रयासों के बाद जिला प्रशासन ने भूमि को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
लखनऊ से आए दो अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण
बृहस्पतिवार को लखनऊ से आए सहायक आयुक्त बीके मंडल और अभियंता अंकित अग्रवाल ने एसडीएम सत्यप्रकाश, प्रधानाचार्य जेसी गुप्ता और डीआईओएस निशा अस्थाना, आशीष सचदेवा के साथ भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जांच के बाद भूमि पर सहमति जता दी है। जिसके बाद इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
दो फेस में बनेगा स्कूल
पिलखुवा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य जेसी गुप्ता ने बताया कि विद्यालय का निर्माण 30 करोड़ की लागत से दो फेस में किया जाएगा। इस विद्यालय को डबल स्टोरी बनाया जाएगा। जिसमें कक्षा छह से 12 तक के 560 बच्चे पढ़ सकेंगे। इसके अलावा इसमें 40 शिक्षकों का स्टॉफ होगा। प्रतिवर्ष 80 प्रतिभावान बच्चों का दाखिला हो सकेगा।