{"_id":"60b679808ebc3eae725c88ce","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd219688921","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी-बारिश से टूटे तार और पोल, 12 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आंधी-बारिश से टूटे तार और पोल, 12 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज आंधी-बारिश से टूटे तार और पोल, 12 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित
हापुड़। मौसम में अचानक बदलाव के बाद सोमवार रात आंधी और बारिश से हापुड़ डिवीजन के 14 बिजलीघर 12 घंटे तक ठप रहे। आंधी से 48 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए। इससे विद्युत निगम को करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आंधी से पेड़ गिरने से कई गांवों का रास्ता बंद हो गया। मंगलवार को दिनभर कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दुरुस्त किया गया। देर शाम तक गांवों की विद्युत आपूर्ति सामान्य हो सकी। आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान हुआ।
हापुड़ डिवीजन के 112 गांव और शहर को 14 बिजलीघरों से आपूर्ति दी जाती है। सोमवार रात में करीब एक बजे तेज आंधी चलने लगी। तेज आंधी से बिजली के 42 पोल क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे बिजली के तार टूट गए। ऐसे में रातभर शहर व देहात की बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब पोने दो बजे आंधी के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।
इससे विभिन्न गांवों में लगे विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़कर विद्युत लाइनों व रास्तों पर गिर गए। जिससे गिरधरपुर तुमरैल, रामपुर, चितौली, उबारपुर समेत कई गांवों के रास्ते बाधित हो गए, इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम के अफसरों की मानें तो आंधी और बारिश से करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दिनभर निगम कर्मचारी लाइनों की पेट्रोलिंग करते रहे, करीब 12 घंटे बाद (मंगलवार दोपहर एक बजे तक) अधिकांश बिजलीघरों की आपूर्ति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
इन बिजलीघरों की बाधित रही आपूर्ति
आंधी के कारण विद्युत पोल टूटने से धीरखेड़ा, जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, कैली, वझीलपुर, प्रीत विहार, आनंद विहार, लालपुर, पटना मुरादपुर, रामपुर रोड, उबारपुर, दिल्ली रोड, अतरपुरा बिजलीघर।
वझीलपुर, आनंद विहार बिजलीघर नहीं हो सके चालू
आंधी के कारण हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट के कारण वझीलपुर और आनंद विहार बिजलीघर देर शाम तक चालू नहीं हो सके थे, बाकि बिजलीघर चालू करा दिए गए।
इन गांवों की आपूर्ति रही बाधित
बिजलीघरों के बाधित होने से गांव पांची, कैली, खासपुर, कूड़ी, कबट्टा, धीरखेड़ा, जसरूपनगर, दादरी, बदनौली, सबली, पूठा, रघुनाथपुर, रामपुर, गिरधरपुर, तुमरैल, चितौली, नान, अच्छेजा, श्यामनगर, नंगौला, सरावा, गोयना, कांवई, श्यामपुर जट्ट, धनौरा, वझीलपुर, खड़खड़ी, सूदना, दोयमी, ददायरा, मीरपुर कलां, मुरादपुर, जरौठी, ततारपुर, लालपुर, बछलौता, भड़ंगपुर, सीतादेही, सलाई, गोंदी, आलमपुर, कमालपुर, सादिकपुर, घुंघराला, इम्टौरी आदि।
दयानतपुर, तुमरैल, उपैड़ा, वझीलपुर में गिरे पेड़
गांव तुमरैल, दयानतपुर, उपैड़ा, वझीलपुर आदि में अनेकों पेड़ जड़ से उखड़कर रास्तों पर गिर गए। हापुड़ के लज्जापुरी में एडवोकेट अनिल आजाद के घर के बाहर लगा पेड़ भी घर के परिसर में गिर गया।
गिरा तापमान, सुहाना हुआ मौसम
आंधी, बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री व अधिकतम 34 डिग्री रहा। ऐसे में मौसम सुहावना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर बाजारों में भी खूब चहलपहल रही।