फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
व्यापारी को गोली मारकर लूटने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। थाना देहात पुलिस व एसओजी ए टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद आखिरकार गुड़ व्यापारी को गोली मारकर 6.75 लाख रुपये की लूट करने वाला आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोच गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बदमाश से लूटी गई नकदी, तमंचा बरामद किया गया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।
नगर के मोहल्ला सूर्य विहार निवासी गुड़ व्यापारी सुनील गर्ग को 10 अप्रैल को बाइक सवार दो बदमाशों ने गढ़ रोड फ्लाई ओवर पर सुबह के समय सीने में गोली मार दी थी। वे घर से गुड़ मंडी जा रहे थे। बदमाश व्यापारी से 6.75 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी ए टीम प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर की दो टीमें तभी से लगी थी। लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात 11.30 बजे पुलिस ने आरोपी को तातारपुर बाइपास के पास से मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। आरोपी पुलिस पर फायरिंग करके भाग रहा था। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी बाइक लेकर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। बदमाश से एक तमंचा, कारतूस, खोखा, व्यापारी से लूटी गई 107500 की नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार बदमाश जनपद मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के मनोहर पट्टी कस्बा निवासी विजय उर्फ गुड्डू है। जबकि, फरार बदमाश कपिल उर्फ वेदु है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

------------
साथी बदलकर देता था वारदात को अंजाम -
पुलिस के अनुसार विजय शातिर बदमाश है और अन्य किसी एक साथी के साथ वारदात को अंजाम देता है। मुजफ्फरनगर में वर्ष 2020 में 42 लाख की लूट को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस पुराने मुकदमों और पूछताछ के आधार पर इस गैंग के बाकी साथियों की तलाश भी कर रही है। पकड़े गए आरोपी पर मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में हत्या, लूट, हत्या का प्रयास सहित 14 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed