फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

जिले में 12 दिन बाद 51 फीसदी घटे सक्रिय मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
hapur news
जिले में 12 दिन बाद 51 फीसदी घटे सक्रिय मरीज
विज्ञापन

हापुड़। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के पीक के 12 दिन बाद सक्रिय मरीजों की संख्या में 51 फीसदी की कमी आई है। 11 मई को सर्वाधिक जिले में 2131 एक्टिव मरीज थे, जो अब घटकर महज 1077 रह गए हैं। रविवार को दूसरी लहर के सबसे कम 25 मरीज मिले। निगरानी समितियां और मोबाइल वैन लगातार गांवों में सर्वे कर सैंपलिंग कर रही है। जांच का दायरा बढ़ा है, लेकिन संक्रमण दर पहले से कहीं अधिक कम हुई है।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह में शुरू हुई थी। 26 अप्रैल को 27 नए मरीज मिलने से हड़कंप मच गया था और इसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ती गई। सात मई को जिले में कोरोना का पीक दर्ज किया गया। इस दिन 403 नए मामले एक ही दिन में सामने आए। जबकि सक्रिय मरीजों का पीक 11 मई को रहा, इस दिन आईसोलेशन वार्डों में सर्वाधिक 2131 मरीजों को रखा गया।
विज्ञापन

लेकिन अब धीरे धीरे सुधार हो रहा है, संक्रमण के नए मामलों में कमी के साथ ही एक्टिव मरीजों की तादात भी महज 12 दिन के अंदर 51 फीसदी तक गिर गई है। यह जिले के लिए राहत की खबर है, इससे बड़ी राहत की खबर यह है कि रविवार को महज 25 नए सक्रिय मरीज सामने आए, जबकि इस दिन जांच दो हजार से अधिक लोगों की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2073 लोगों की जांच में मिले 25 मरीज
जिले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 2073 लोगों की जांच की, इसमें 25 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। आठ मोबाइल वैन द्वारा 755 लोगों की जांच की गई, इसमें 6 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। एंटीजन से 1209, आरटीपीसीआर से 857, ट्रूनेट से सात मरीजों की जांच की गई।
इन इलाकों में मिले मरीज-
खागोई, ककोड़ी, इंद्रगढ़ी, न्यू शिवपुरी,अठसैनी, लुहरी, धनपुरा, घास मंडी, छिद्दापुरी, ककराना, पुलिस लाइन, महमदपुर, शांति निकेतन स्कूल, ददायरा, रेवती कुंज, वझीलपुर, इंद्रलोक कालोनी, पिलखुवा देहात, राधापुरी, सिद्धार्थ नगर, पटेल नगर, शिवपुरी।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रेखा शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण अब घट रहा है। लोगों को सचेत रहना होगा, ताकि दोबारा संक्रमण न फैले। सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का प्रयोग किया जाए। संपर्क में आए लोग जांच अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed