फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

18 साल से ज्यादा वालों के लिए नहीं आई वैक्सीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
hapur news
18 साल से ज्यादा वालों के लिए नहीं आई वैक्सीन
विज्ञापन

हापुड़। जिले में वैक्सीन की नई खेप नहीं आने से शनिवार को युवाओं के लिए टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। शासन से भी गाइडलाइन नहीं आ सकी है, ऐसे में युवाओं का इंतजार बढ़ गया है। हालांकि प्राइवेट अस्पतालों में जल्द ही टीकाकरण का कार्य शुरू हो सकता है।

वर्तमान में जिले में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीके लग रहे हैं। जबकि पूर्व में हेल्थलाइन और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए जा चुके हैं। अब शासन ने एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीके लगाने की घोषणा की थी, लेकिन यहां जिले में अभी तक वैक्सीन ही नहीं आ सकी है। जिसके चलते शनिवार को जिले में युवाओं को टीके नहीं लग सके। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजीव कुमार ने बताया कि जिले में 6500 वैक्सीन का स्टॉक उपलब्ध है। इनमें चार हजार डोज बीते बृहस्पतिवार को प्राप्त हुई है। ये सभी वैक्सीन 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगाने के लिए उपलब्ध हैं। शासन से अभी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन का स्टॉक नहीं मिला है। जैसे ही स्टॉक आएगा टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि युवाओं के लिए सरकारी बूथ सीमित ही रहेंगे, ऐसे में युवाओं को प्राइवेट अस्पतालों में लगने वाली वैक्सीन पर अधिक ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

92 हजार लोगों को लगी चुकी है वैक्सीन
श्रेणी प्रथम डोज दूसरी डोज
45 साल से अधिक उम्र के लोग 63600 8200
फ्रंटलाइन वर्कर्स 5256 3880
हेल्थलाइन वर्कर्स 8200 5530
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed