फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

सभा करने पर प्रत्याशी समेत 40 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
hapur news
सभा करने पर प्रत्याशी समेत 40 पर मुकदमा
विज्ञापन

हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को बिना अनुमति चुनावी सभा आयोजित करना भारी पड़ा। यहां कोविड-19 के प्रोटोकाल की भी धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी फुरकान निवासी जोगीपुरा और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देहात थाना क्षेत्र के गांव गोंदी में बिना अनुमति के लाउडस्पीकर से चुनाव प्रचार करने पर परवेज, भूरी परवीन, इरशाद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रचार में लगा एक रिक्शा भी पकड़ा गया है। इसके अलावा गांव असौड़ा निवासी पंकज त्यागी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने घर पर ही चुनाव कार्यालय बना रखा है। जहां लोगों को जमा कर कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें हिमांशु, विपिन, रोहन, रोहित और सुनील शामिल हैं। जबकि प्रत्याशी पंकज त्यागी और अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव पीरनगर सूदना में भी धारा-144 और कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया जा रहा था। बिना अनुमति चुनावी जनसभा आयोजित की जा रही थी। जनसभा में आए लोगों को पकौड़ी खिलाई जा रही थीं। सूचना पर पहुंची टीम ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र सैनी, रतनलाल, राजेंद्र, रनवीर, गजेंद्र सैनी और अंकुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed