{"_id":"6070a0828ebc3e58ff4635cb","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2168968145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर युवक से मारपीट, आईफोन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर युवक से मारपीट, आईफोन तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबे पर युवक से मारपीट, आईफोन तोड़ा
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-9 स्थित एक ढाबे पर एक युवक को कुछ युवकों को बेरहमी से पीटा और उसका आईफोन भी तोड़ दिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी पारस भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह किसी काम से थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एनएच-9 स्थित एक ढाबे पर गया था। जहां कस्बा गढ़मुक्तेश्वर निवासी दीपांशु कंसल और उसके साथी अनुराग भाटी, विभोर त्यागी व प्रवीण त्यागी ने उसे घेर लिया। ये लोग उससे किसी बात को लेकर रंजिश रखते थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी। आरोपियों ने जेब में रखे आइफोन को छीनकर तोड़ दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।