{"_id":"606f4b998ebc3ed82e4a3b5c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd216840498","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में खेतों पर प्रचार, रात में गांवों में सज रही चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में खेतों पर प्रचार, रात में गांवों में सज रही चौपाल
विज्ञापन
गांव धनौरा में गेहू काट रहे लोगों से मिलने पहुंचे प्रत्याशी।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन में खेतों पर प्रचार, रात में गांवों में सज रही चौपाल
हापुड़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत की चाह में भावी प्रत्याशी गांव की गलियों से लेकर खेतों तक मतदाताओं पर पकड़ बनाते घूम रहे हैं। दिनभर की भागदौड़ में नेताजी की दिनचर्या भी बदल गई है। दिन निकलते ही भावी प्रत्याशी प्रचार प्रसार को निकल जाते हैं, देर रात तक गांवों में चौपाल सज रही हैं।
जिले में पंचायत चुनाव चौथे चरण में होने हैं, 29 अप्रैल को ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी पद पर मतदान होगा। चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, गांवों में वैसे ही चुनावी रंग चढ़ता जा रहा है। विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में घर घर जाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को गांव धनौरा में प्रधानी पद का एक प्रत्याशी खेतों में गेहूं काट रहे मजदूरों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखा। बता दें कि इन दिनों गांवों में गेहूं की कटाई शुरू हो गई है, मजदूर वर्ग खेतों में फसल काट रहा है। सुबह करीब 5 बजे यह लोग खेतों में पहुंच जाते हैं और दिन छिपने पर ही गांव में आते हैं। ऐसे में प्रत्याशी अपना समय खराब नहीं करना चाहते और लोगों से संपर्क बनाने के लिए खेत तक भी दौड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन
दिनभर के प्रचार प्रसार के बाद भावी प्रत्याशी अपने घर या संबंधित चौपाल पर जाकर बैठते हैं। वहां गांव या वार्ड क्षेत्र की प्रत्येक गतिविधि पर चर्चा होती है। इस खेमे के लोग दिनभर की मेहनत का क्या निष्कर्ष रहा इस पर भी वार्ता करते हैं। कुल मिलाकर पूरा जिला चुनावी रंग में रंगा हुआ है, सभी के मुंह पर चुनाव के हार जीत के किस्से सुने जा सकते हैं।