{"_id":"606dfcba8ebc3e8c955c1a0a","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2167805128","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा की वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा की वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा की वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा का पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद चार महीने तक युवक छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। बुधवार को पीड़िता ने परिजनों से आपबीती बताई तो परिजन आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बहन की करीब चार माह पहले पड़ोस में रहने वाले युवक ने अश्लील वीडियो बना ली थी। इस वीडियो के माध्यम से आरोपी उसकी बहन को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। 15 दिन पहले अचानक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई तो उसने आरोपी को इस संबंध में बताया। आरोप है कि युवक छात्रा को नगर के एक अस्पताल में ले गया। जहां छात्रा के तीन माह की गर्भवती होने का पता चला। चिकित्सक से मिलीभगत कर आरोपी ने छात्रा का गर्भपात करा दिया। इसके बाद भी युवक छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर छात्रा ने बुधवार को आपबीती परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।