{"_id":"606dfcbe8ebc3e592c736e05","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd216780454","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में ढाई लाख से अधिक जुर्माना, फिर भी नहीं लगा रहे मास्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में ढाई लाख से अधिक जुर्माना, फिर भी नहीं लगा रहे मास्क
विज्ञापन
बाजार में बिना मास्क घूमते लोग।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन में ढाई लाख से अधिक जुर्माना, फिर भी नहीं लगा रहे मास्क
हापुड़। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को भांपते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है और सख्ती से काम ले रहा है। सड़कों और बाजारों में बिना मास्क घूमने वाले लोगों के ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे हैं। पिछले तीन दिन से जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले में कुल 2470 चालान काटे हैं और 2.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है। लेकिन इसके बावजूद लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और सड़कों पर बेपरवाह दिखाई दे रहे हैं।
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। नए स्ट्रेन के चलते वैक्सीन लगवाने वाले भी संक्रमित हो रहे हैं। हालातों को भांपते हुए तीन दिन पहले आईजी ने जिले को बिना मास्क सड़कों पर घूमने वाले लोगों के चालान काटने के आदेश दिए थे। जिसके बाद से जिले की पुलिस लगातार चालान काट रही है। जिले में कुल 2470 चालान पिछले तीन दिनों में सभी थाना क्षेत्रों में काटे गए हैं और 2.72 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। सबसे अधिक 750 चालान नगर कोतवाली पुलिस द्वारा काटे गए हैं और करीब एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। सबसे कम करीब 100 चालान हाफिजपुर थाने में काटे गए हैं। पिलखुवा में तीन दिन में 450 चालान काटते हुए 45 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। लेकिन बड़ी बात यह है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद लोगों में इसे लेकर जागरूकता नहीं दिख रही है। लोग अभी भी बेपरवाह हैं। हालांकि पुलिस चालान के साथ साथ लोगों को जागरूक भी कर रही है।
एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा का कहना है कि पुलिस सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करा रही है। सड़कों पर बाजारों में लोगों को मास्क का प्रयोग करने और सोशल डिंस्टेंस का पालन करने के लिए लगातार जागरूक भी किया जा रहा है। दुकानों पर बिना मास्क के दुकानदार, ग्राहक एवं अन्य किसी के भी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।