फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर स्कूल को भेजा नोटिस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
hapur news
अतिरिक्त शुल्क वसूलने पर स्कूल को भेजा नोटिस
विज्ञापन

हापुड़। परीक्षा शुल्क के नाम पर अतिरिक्त फीस वसूलने के मामले में शहर के एक स्कूल को डाईओएस ने नोटिस जारी करते हुए तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त फीस वसूली बंद करने के आदेश दिए हैं। मासिक फीस के अलावा यह स्कूल 5600 रुपये प्रति छात्र वसूल रहा था। ऐसे ही अन्य स्कूलों की शिकायतें भी अधिकारियों तक पहुंच रही हैं।
मेरठ रोड स्थित एक स्कूल में फीस के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मामला सामने आया है। स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के अभिभावकों ने परीक्षा शुल्क के नाम पर 5600 रुपये प्रति छात्र वसूले जाने का आरोप लगाते हुए डीआईओएस से शिकायत की थी। इस मामले में डीआईओएस कार्यालय से पत्राचार भी किया गया। लेकिन स्कूल प्रबंधन ने आदेश दरकिनार करते हुए अवैध शुल्क वसूली जारी रखी। इस मामले में अभिभावकों द्वारा कई बार शिकायत की गई। डीआईओएस ने जांच कराई तो स्कूल प्रबंधन पर लगे आरोप सही पाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक निशा अस्थाना ने बताया कि स्कूल ने 23 मार्च 2021 के पत्र में अवगत कराया कि सत्र 2018-19 में शासनादेश के आधार पर विद्यालय पूरे सत्र के दौरान होने वाली परीक्षाओं का शुल्क, लैब शुल्क आदि को प्रतिमाह लिए जाने वाले शुल्क में नहीं जोड़ पाया था। सत्र 2019-20 व सत्र 2020-21 में भी यही प्रक्रिया अपनाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राप्त शिकायत में लगे आरोप सिद्ध पाए गए। जिसमें विद्यालय नियमित शुल्क के अलावा अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के नाम पर करीब 5600 अतिरिक्त मांग रहा है। उन्होंने विद्यालय को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से अतिरिक्त फीस वसूली बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed