फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बिना मास्क 450 के कटे चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
hapur news
बाजार में मास्क के लिए लोगों को समझाते एएसपी और सीओ। - फोटो : HAPUR
बिना मास्क 450 के कटे चालान
विज्ञापन

हापुड़। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के बाद सुस्त पड़ी जिले की पुलिस अधिकारियों के आदेश के बाद सक्रिय हो गई है। जिलाधिकारी हापुड़ के पत्र और आईजी के आदेशों के बाद जिले में शाम के समय पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे और जुर्माना भी वसूला। इस दौरान सड़कों पर लोग पुलिस से बचते नजर आए।
दूसरे क्षेत्रों की तरह जिले में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इसे देखते हुए रविवार को डीएम ने जिले के एसपी को प्रतिदिन कम से कम पांच सौ चालान करने के लिए पत्र भेजा था। इसके अलावा आईजी मेरठ जोन प्रवीन कुमार ने भी दूसरे जिलों के अलावा हापुड़ में भी अभियान चलाने के आदेश दिए थे। आदेशों के अनुपालन में सोमवार शाम एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा के अलावा सभी सर्किल के सीओ और थाना प्रभारी सड़कों पर उतर आए। पुलिस ने सभी मुख्य स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों के चालान काटे गए। पिछले काफी दिनों से बेफिक्र घूम रहे लोगों को पुलिस को देखकर मास्क की याद आई। सोमवार शाम जिले में पुलिस ने करीब 450 चालान काटे और 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को किया जागरूक
पुलिस ने कार्रवाई के साथ साथ लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक भी किया। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा, सीओ वैभव पांडेय ने शहर के बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का प्रयोग करने के बारे में समझाया। दुकानदारों को भी बताया गया कि वे खुद भी मास्क लगाकर रखे और ग्राहकों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यदि लोग नहीं मानेंगे तो पुलिस लोगों के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों के बाद पुलिस द्वारा जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया है। यह आगे भी जारी रहेगा। लोगों को चाहिए कि वे घर से बाहर निकलते समय मास्क पहने और नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed