फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur News

पुलिस ने अवैध हथियारों के तस्करों को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hapur News
आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी। - फोटो : HAPUR
पुलिस ने अवैध हथियारों के तस्करों को दबोचा
विज्ञापन

हापुड़। बहादुरगढ़ पुलिस ने बुधवार रात में गांव पलवाड़ा के जंगल से चार अवैध हथियारों के तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से कई अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी पंचायत चुनाव को देखते हुए इन हथियारों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
एसपी नीरज कुमार जादौन ने प्रेसवार्ता में बताया कि बुधवार देर रात थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजीव बालियान पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ हथियार तस्कर गांव पलवाड़ा के जंगल में हथियारों को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से छह तमंचे, दो देशी रायफल, चार पोनिया रायफल, एक अधबनी बंदूक, छह कारतूस व पांच खोखा बरामद हुए हैं। इनकी पहचान जनपद मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र के गांव राधना निवासी इसरार अली, थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अजराड़ा निवासी मुन्नार, जनपद अमरोहा के थाना रहरा क्षेत्र के गांव ढकिया खादर निवासी बीरबल व जनपद संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव ककरवा मिलक निवासी अफसार के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि इन लोगों की मंशा चुनाव से पहले क्षेत्र में दहशत के लिए हथियारों की बिक्री करना था। ये लोग पांच से दस हजार रुपये तक में हथियारों की बिक्री करते थे। हापुड़ सहित जनपद संभल, अमरोहा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर समेत अन्य जनपदों में मांग के अनुसार हथियारों की तस्करी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed