फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Hapur News

खुद को कमजोर न समझें महिलाएं, उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hapur News
अपराजिता कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं। - फोटो : HAPUR
खुद को कमजोर न समझें महिलाएं, उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज
विज्ञापन

हापुड़। महिलाएं खुद को कमजोर न समझें। वह उत्पीड़न का खुलकर मुकाबला करें। उत्पीड़न के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठाएं और हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायतें दर्ज कराएं। इसके जरिए वह अपने ऊपर हो रहे अत्याचारों से छुटकारा पा सकती हैं। साथ ही सरकार की ओर से संचालित योजनाओं का लाभ लेकर वह आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आत्मनिर्भरता से ही महिलाएं सशक्त हो सकती हैं।

ये बातें जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. निशा रावत ने बृहस्पतिवार को मेरठ रोड के असौड़ा पैठ स्थित ब्रेन वेव्स स्कूल में आयोजित अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने महिलाओं को सशक्तीकरण का पाठ पढ़ाया और उन्हें आत्मनिर्भर बनने को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिला अपने साथ होने वाले अपराध या उत्पीड़न की शिकायत 112 नंबर पर कर सकती है। यदि कोई महिला किसी की कैद में है या फिर उसका उत्पीड़न हो रहा है और आप उसकी गोपनीय तरीके से मदद करना चाहते हैं तो 181 नंबर पर सूचना दी जा सकी है, इस नंबर पर कॉल करने वाले की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। साथ ही पीड़ित को न्याय भी मिलता है। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 का भी लाभ उठाया जा सकता है। डॉ. निशा रावत ने बताया कि यदि कोई बच्चा किसी बात को लेकर परेशान है तो वह हेल्पलाइन नंबर 1098 पर कॉल कर सकता है। उक्त सभी हेल्पलाइन पर 24 घंटे काम होता है, साथ ही कॉल करने पर लोकेशन भी ट्रेस हो जाती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सीमा सिंह व डॉ. पूनम ग्रोवर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed