{"_id":"60660da58ebc3ecbb54f7af0","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd216422273","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग को कमरे में बंद कर किया दुष्कर्म
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को अपने घर बुलाकर पड़ोसी युवक ने कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस कृत्य में आरोपी के एक दोस्त ने भी उसकी मदद की। घटना 20 फरवरी की है, लेकिन आरोपियों के जान से मारने की धमकी देने के कारण पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। शक होने पर घरवालों ने उससे पूछताछ की उसने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि 20 फरवरी को उसकी पुत्री घर पर मौजूद थी। इस दौरान गांव के ही सचिन ने अपने दोस्त नवीन के मोबाइल फोन से उसकी पुत्री को फोन किया। किसी काम का झांसा देकर आरोपियों ने उसे अपने घेर में बुलाया। आरोप है कि सचिन पीड़िता को घेर में बने एक कमरे में ले गया इस दौरान उसके दोस्त ने बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी। इसके बाद सचिन ने जबरन किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उन्होंने उसे घर भेज दिया। घटना से भयभीत होकर पीड़िता ने परिजनों को कुछ नहीं बताया। लेकिन, वह गुमसुम रहने लगी। बुधवार को पूछताछ करने पर युवती ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता के साथ परिजन बुधवार शाम कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।