फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दूसरे राज्यों से आए 15 लोग रहेंगे होम क्वारंटीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दूसरे राज्यों से आए 15 लोग रहेंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन

हापुड़। होली मनाने के लिए महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों से आए करीब 15 लोगों को होम क्वारंटीन कराया गया है। इन पर निगरानी के लिए शहर, गांवों में गठित कमेटियों को निर्देशित किया गया है। होली पर कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। सीएमओ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की अपील की है।
बीते साल देशभर में कोरोना मार्च के अंतिम दिनों में ही फैला था। महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, पंजाब आदि राज्यों में उन दिनों भी कोरोना संक्रमण ज्यादा था। अब फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। इन्हीं राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। जिसके चलते हापुड़ में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

इन राज्यों से हापुड़ में हाल ही में करीब 15 लोग आए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वारंटीन कराया है। हालांकि यह सभी लोग अपने साथ आरएनटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट साथ लेकर आए हैं, जिनमें कोरोना की पुष्टि नहीं है। फिर भी 14 दिन तक उन्हें क्वारंटाइन ही रहना होगा। गांव, शहर में बनी निगरानी समितियों को इन लोगों पर नजर रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का करना होगा पालन
होली पर कोरोना की गाइडलाइन का पालन करना होगा। समूह बनाकर बिन वजह एकत्र होने वालों पर कार्रवाई होगी।
हापुड़ सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा ने कोरोना महामारी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। जिसमें उन्होंने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने और मास्क लगाने की अपील की है।
टीकाकरण ही है बचाव का उपाय
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है। जिले में टीकाकरण के दो चरण पूरे हो चुके हैं, जबकि तीसरा चरण जारी है। एक अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के समस्त लोगों को टीके लगाए जा सकेंगे।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का पालन हर हाल में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed