फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहती हैं ये महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
निशा रावत. - फोटो : HAPUR
समाज के उत्थान के लिए तत्पर रहती हैं ये महिलाएं
विज्ञापन

हापुड़। समाज में बेहतर कार्य करने वालों को हमेशा सराहा जाता है। जिले की कुछ महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने कार्यों से जहां चर्चाओं में रहती हैं, वहीं समाज को भी नई सीख देने का प्रयास करती हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाज उन महिलाओं को याद किया जाना चाहिए।
जिला लीगल प्रोबेशन अधिकारी डॉ. निशा रावत एक अधिकारी के रूप में तो अपनी जिम्मेदारी निभा ही रही हैं, वैसे ही समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। डॉ. निशा रावत ने कुछ गरीब बच्चों को गोद लिया है और उनकी परवरिश का जिम्मा वे खुद उठाती हैं। बच्चों के खाने पीने से लेकर उनकी पढ़ाई कर खर्च भी वे खुद ही वहन करती हैं। संगीत में रुचि रखने वाली डॉ. निशा रावत डीलिट की उपाधि प्राप्त हैं और उन्हें समय समय पर पुरस्कार मिलते रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझकर इस पर जीत हासिल करने वाली आर्य नगर निवासी पूजा महेश को देश के 20 सुपर पेंशेंट में शामिल किया गया है। हैदराबाद कांटिनेंटल हास्पिटल पर देश के इन सुपर कैंसर मरीजों को टॉप टेन सर्जन से जोड़ा गया है। अब वे इस पैनल के साथ मिलकर देश के ऐसे गंभीर रोगियों का हौसला बढ़ाएंगी। इसके अलावा पूजा महेश को गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने के लिए जाना जाता है। वे पिछले करीब बीस वर्षों से बच्चों को न सिर्फ निशुल्क शिक्षा दे रही हैं, बल्कि उनकी दूसरी जरूरतों का भी ख्याल रखती हैं। उनके साथ उनकी इस मुहिम में कुछ महिलाएं भी जुड़ गई हैं। -फोटो- 24
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष मनु सक्सेना वर्तमान में हापुड़ महिला थाना प्रभारी हैं। उनके पति इंजीनियर हैं। हालांकि उनके परिवार में सास-ससुर के अलावा चार वर्षीय बच्चा भी है। हाल ही में उनको महिला थाने की कमान मिली है। वह हापुड़ में ही रह रही हैं। ऐसे में उनके ऊपर दोहरी जिम्मेदारी है। वह परिवार को संभालने के अलावा महिला थाने को भी संभाल रही हैं। दोनों जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। नौकरी पेशे के साथ-साथ परिवार को भी खुशहाल तरीके से चलाने में आधी आबादी के लिए प्रेरणा भी बन रही हैं। उनका कहना है कि लोगों की सेवा और उनकी मदद करने के लिए पुलिस विभाग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है। पति इंजीनियर होने के चलते बाहर रहते हैं। थाना प्रभारी की जिम्मेदारी के चलते कई-कई दिनों तक घर से दूर भी रहना पड़ता है, लेकिन परिवार के सभी सदस्य दोनों जिम्मेदारियों को निभाने में पूरा सहयोग भी करते हैैं।

समा सेविका अलका निम हापुड़ के एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। एक संस्था के माध्यम से दहेज के खिलाफ मुहिम चला रही हैं। इस संस्था के माध्यम से कई महिलाओं की आवाज को उठाती रही हैं। शिवनगर निवासी सुभाषचंद ने उनके साथ दहेज रहित शादी की। इससे उन्हें समाज में कुछ करने की प्रेरणा मिली। नारी दहेज उन्मूलन संस्था के माध्यम से वे प्रतिवर्ष मलिन बस्तियों में जाकर गरीबों को जरूरत पड़ने पर कपड़े व अन्य सामान भी वितरित करती हैं। वहीं एक सौ से अधिक दहेज रहित शादी करवा चुकी हैं। वह महिलाओं के पारिवारिक विवाद निपटा कर उन्हें यथोचित सम्मान दिलाने में भी काफी सहयोग करती हैं।

पूजा महेश.

पूजा महेश.- फोटो : HAPUR

मनु सक्सैना

मनु सक्सैना- फोटो : HAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed