फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

इंजीनियरिंग कॉलेज ने फीस पर भी वसूली जीएसटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
hapur news
इंजीनियरिंग कॉलेज ने फीस पर भी वसूली जीएसटी
विज्ञापन

हापुड़। पिलखुवा क्षेत्र के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्रों ने फीस पर भी जीएसटी वसूल करने का आरोप लगाते हुए एडमिट कार्ड रोके जाने का आरोप लगाया है। छात्रों ने मामले की शिकायत सीडीओ से की, जिसके बाद सीडीओ ने मामले की जांच समाज कल्याण अधिकारी को दी है।
सीडीओ कार्यालय पहुंचे सरस्वती इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज द्वारा उनसे अतिरिक्त फीस वसूली जा रही है। फीस पर जीएसटी भी ली जा रही है। छात्रों का आरोप है कि लॉक डाउन लगने के बावजूद हास्टल की फीस भी वापस नहीं की गई है। यूजीसी के आदेश थे कि एक साथ छात्रों से फीस न वसूली जाए, लेकिन इन आदेशों को दरकिनार किया जा रहा है। छात्रों का कहना है कि नौ मार्च से उनकी परीक्षाएं हैं, लेकिन अब कॉलेज ने एडमिट कार्ड देने से इंकार कर दिया है। उत्पीड़न से परेशान होकर छात्रों ने शिकायत की।
विज्ञापन

सीडीओ उदय सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है, इसकी जांच समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। छात्रों को परीक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed