फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मांगा नए सर्किल रेट से मुआवजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मांगा नए सर्किल रेट से मुआवजा
विज्ञापन

हापुड़। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए नए सर्किल रेट से मुआवजे की मांग को लेकर मोहम्मदपुर खुड़लिया के किसान डीएम से मिले। किसानों ने निर्धारित सर्किल रेट से कम मुआवजा दिलाने का आरोप लगाया।
खुड़लिया निवासी किसान अमरपाल सिंह ने बताया कि एनएच-24 का 2018 में चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण हुआ था। अधिग्रहण में सिखैड़ा-मुरादाबाद की भूमि की अधिग्रहित की गई थी। जिसका सर्किल रेट 3358 वर्ग मीटर दिया गया था। इसके बाद मुआवजा बढ़ना चाहिए था। लेकिन वर्तमान में गंगा एक्सप्रेसवे के लिए मुआवजे की राशि घटा दी गई है। वर्तमान में 2480 वर्गमीटर के हिसाब से अधिग्रहण किया जा रहा है। जो दो वर्ष पहले के सर्किल रेट से कम है। उन्होंने किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर 2014 के बजाए 2021 के सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजा दिलाने की मांग की। वहीं एडीएम जयनाथ यादव का कहना है कि मुआवजा नियमानुसार निर्धारित सर्किल रेट के हिसाब से ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में लोकेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र, आदित्य, जयकरण, मनोज कुमार, अमरजीत सिंह, जयवीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, सुदेश पाल सिंह, वेदपाल सिंह, सौरभ पवार, रघुराज, श्योराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed