{"_id":"604277248ebc3ec75229062c","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2148936155","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की बरामदगी के लिए एसपी से मिला हिंदू संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की बरामदगी के लिए एसपी से मिला हिंदू संगठन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती की बरामदगी के लिए एसपी से मिला हिंदू संगठन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों एक युवती को एक युवक बहलाकर ले गया था। इसके विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। जल्द युवती की बरामदगी की मांग उठाई।
वाहिनी के जिलाध्यक्ष रितिक त्यागी ने बताया कि 26 फरवरी को देहात क्षेत्र के एक गांव से दूसरे संप्रदाय का युवक युवती को लेकर फरार हो गया। जिसकी काफी तलाश की गई, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण हिंदू संगठनों में कड़ा रोष व्याप्त है। इस मामले में युवती की बरामदगी की मांग को लेकर वाहिनी के पदाधिकारियों ने एसपी नीरज जादौन को ज्ञापन सौंपा और जल्द युवती की बरामदगी की मांग उठाई। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में मोंटी त्यागी, रोहित राजपूत, अमित चौहान, प्रशांत कुमार, आयुष त्यागी, विनोद प्रजापति, दीपांशु त्यागी, विकास प्रजापति, दीपक प्रजापति, सागर आदि मौजूद रहे।