{"_id":"603fd5a28ebc3e14ff1e804f","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214779211","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो की टक्कर से व्यक्ति की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो की टक्कर से व्यक्ति की जान गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंपो की टक्कर से व्यक्ति की जान गई
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एनएच 334 पर एक तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क किनारे पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सादिकपुर निवासी भूरे (37) पुत्र हरिसिंह गांव के बाहर ही एनएच 334 पर टायर पिंचर लगाने का काम करता था। बुधवार देर शाम वह दुकान बंद कर पैदल घर जा रहा था। जैसे ही वह दुकान बंद कर हाईवे पर पहुंचा तो पीछे से आए एक टेंपो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची हाफिजपुर पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया, उसकी तलाश की जा रही है।