{"_id":"603e7fde8ebc3ed4be2dbc45","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2147166180","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा वापसी के लिए किसानों ने कलक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा वापसी के लिए किसानों ने कलक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते सात गांव के किसान।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकदमा वापसी के लिए किसानों ने कलक्ट्रेट में किया धरना-प्रदर्शन
हापुड़। रिलायंस पावर परियोजना के मामले में किसानों पर दर्ज हुए मुकदमों को वापसी लेने व अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को किसानों ने जमकर हंगामा किया। महाराणा संग्राम सिंह किसान कल्याण समिति के आह्वान पर किसान पद यात्रा निकालते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे और उन पर लगे मुकदमों को वापस कराने, कोर्ट के आदेशानुसार खतौनी में किसानों के नाम दर्ज कराने की मांग उठाई। साथ ही नए सिरे से उद्योगों के लिए इस जमीन का अधिग्रहण कर परिजनों को नौकरी दिलाने की भी सहमति जताई।
मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2004 में रिलायंस पावर परियोजना में गांव बझैड़ा खुर्द, नंदलालपुर, जादौपुर, बहरमंदपुर, देहरा, ककराना, धौलाना के किसानों की 2500 एकड़ भूमि कम दामों में अधिग्रहित कर ली थी। इसके विरोध में किसानों ने हाईकोर्ट की शरण ली। वर्ष 2009 में कोर्ट ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए इस अधिग्रहण को गलत बताते हुए निरस्त कर दिया। साथ ही आदेश दिए कि किसान लिया हुआ प्रतिकर वापस कर दें और अपनी जमीन वापस ले। यदि सरकार को उद्योग के लिए आवश्यकता है तो नए सिरे से अधिग्रहण करे।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में सर्वोच्च न्यायालय ने भी किसानों के हक में फैसला सुनाया था। आरोप है कि अभी तक भी खतौनी में किसानों का नाम दर्ज नहीं किया गया है, जबकि बहुत से किसान पूरा मुआवजा का पैसा वापस भी कर चुके हैं, इतना ही नहीं किसानों पर गलत तरीके से मुकदमे दर्ज कराए गए हैं, इन्हें भी हटाया जाए। इन मांगों के निस्तारण को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंगू सिंह राणा, युद्धिष्ठर शिशौदिया, पंडित मनोज भारद्वाज, डा. जयपाल सिंह, नीरज राणा, राकेश शिशौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने दिया समर्थन
सात गांवों के किसानों की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी पूर्ण समर्थन दिया। किसानों के साथ पदयात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में किसानों की मांग को उठाया। जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं होगा, उनका हक किसानों को देना ही होगा। इस मौके पर ऋषिपाल सैनी, पंडित मनोज भारद्वाज आदि मौजूद रहे।