{"_id":"603d305d8ebc3e8c8e61b98d","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd214653345","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
हापुड़। भाजपा सरकार के राज में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
हापुड़ के मोहल्ला नवी करीम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया। अभिषेक गोयल ने बताया कि वर्तमान में देश में बेरोजगारी की समस्या पिछले 45 सालों में सबसे अधिक दयनीय स्थिति में पहुंच गई है। बढ़ती बेरोजगारी का मुख्य कारण केंद्र सरकार की गलत नीति और निजीकरण है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव अंकित शर्मा ने सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार दिया। उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकारी संस्थानों में रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। बेरोजगार युवाओं और गरीब परिवारों को न्याय योजना के तहत छह हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देना सुनिश्चित किया जाए।
एससी एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी ने कहा कि भाजपा के राज में युवा अपने आप को बेहद हताश महसूस कर रहा है। आज युवा अगर सरकार से रोजगार की मांग के लिए विरोध करता है, सड़क पर बैठकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ता है तो प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर पुलिस से युवाओं पर लाठियां भांजने का कार्य करती है।
कैंडल मार्च निकालने वालों में शहर उपाध्यक्ष अमित सैनी, शहर कोषाध्यक्ष विक्की शर्मा, शहर कांग्रेस सचिव गौरव गर्ग, सेवादल महासचिव अनूप कुमार कर्दम, सचिन कुमार, भरत लाल शर्मा, निसार खान, खुशनूद अली, नितिन, निखिल आदि रहे।