फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Drinking water will reach every household in two hundred fifty crores in three years

तीन साल में ढाई सौ करोड़ से हर घर तक पहुंचेगा पीने का पानी

Tue, 02 Mar 2021 09:36 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Tue, 02 Mar 2021 09:36 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will reach every household in two hundred fifty crores in three years
हर घर तक पहुंचेगा पीने का पानी - फोटो : a

जल जीवन मिशन व जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन से वर्ष 2024 तक हर घर को नल से जल योजना को क्रियान्वित करने के लिए शासन ने जिले को 15 करोड़ की धनराशि जारी कर दी गई है। वर्तमान में जिले के 62 गांवों में ओवरहैड टैंक बनाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जिले में अभी तक करीब 250 करोड़ की लागत से पूरे जिले में ओवरहेड टैंक निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार की 2024 तक हर घर को नल से शुद्ध जल देने की योजना है। जिले में भी कई गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य किया जा चुका है, लेकिन अधिकतर गांव इससे वंचित हैं। लक्ष्य के अनुसार अगले तीन साल में सभी गांवों में ओवरहेड टैंक बनाने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


जिसके तहत राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग द्वारा अहमदाबाद की एक निजी कंपनी मैसर्स एलसी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड एवं टीसीईएल जेवी को इसकी जिम्मेदारी सौैंपी गई है। कार्य कराने के लिए कंपनी को जनपद हापुड़ के गुणवत्ता प्रभावित आठ गांवों सहित कुल 240 गांवों में पाइप पेयजल योजना के तहत जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2024 के अंत तक लक्ष्य दिया गया है। इस कार्य में जिले में करीब 250 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। शासन द्वारा वर्तमान में जिले के गांवों में जारी कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। जल निगम ने धनराशि प्राप्त होने के बाद कार्ययोजना बनानी शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल जिले के 62 गांवों में इस योजना के तहत कार्य प्रगति पर है। 

इन गांवों को पहले दी जाएगी प्राथमिकता
योजना के तहत कुछ विशेष गांवों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। आरर्सेनिक, फ्लोराइड व अन्य गुणवत्ता प्रभावित गांवों को पहले प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद सांसद आदर्श गांव, अनुसूचित, जनजाति बाहुल्य गांवों में पहले ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।


जल निगम के अधिशासी अभियंता विनय रावत का कहना है कि शासन द्वारा 15 करोड़ रुपये की धनराशि जारी होने के बाद नए कार्य के लिए सर्वे कर डीपीआर तैयार की जाएगी और जगह को निश्चित कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed