फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

बकायेदारों के लिए शुरू हुई ओटीएस, सरचार्ज होगा माफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
hapur news
बकायेदारों के लिए शुरू हुई ओटीएस, सरचार्ज होगा माफ
विज्ञापन

हापुड़। बिजली के बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए पावर कॉरपोरेशन ने एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू कर दी है। ओटीएस के लागू होने से जिले के 48591 उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। जिले में ही इन उपभोक्ताओं पर करीब 406 करोड़ रुपये का बकाया है। उपभोक्ता अब 100 प्रतिशत सरचार्ज माफी का लाभ उठा सकेंगे। कोरोना काल के बाद से जिले के किसानों को बेसब्री से इस योजना का इंतजार था।
कोरोना काल के बाद से पावर कॉरपोरेशन को बकाया वसूली में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। नलकूप उपभोक्ताओं के अलावा घरेलू उपभोक्ताओं पर बकाये की लंबी लिस्ट तैयार हो गई, काफी मशक्कत के बाद भी निगम को राजस्व प्राप्त नहीं हो रहा था। सरचार्ज में छूट के लिए बकायेदार भी ओटीएस की मांग कर रहे थे। ऐसे में पावर कॉरपोरेशन ने सोमवार से ओटीएस लागू कर दी। योजना का लाभ गांव और शहरी इलाकों में घरेलू और निजी नलकूप कनेक्शन धारकों को मिलेगा। इसके लिए उपभोक्ता 15 मार्च तक दो हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने वाले उपभोक्ताओं को 31 जनवरी, 2021 तक के लंबित बिल का 30 फीसदी (जिसमें सरचार्ज भी शामिल है) की जानकारी देनी होगी। इसी के साथ 31 जनवरी के बाद से मासिक बिल भी जमा करने होंगे।
विज्ञापन

योजना के तहत सभी मूल बकाया राशि और नए मासिक बिल को 31 मार्च 2021 तक जमा करने पर उपभोक्ता को 31 जनवरी 2021 तक लगे सरचार्ज से राहत मिलेगी। सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने बताया कि उपभोक्ता अपना रजिस्ट्रेशन सभी अधिशासी अभियंता और एसडीओ कार्यालय, सीएससी में करा सकते हैं। उपभोक्ता खुद भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। निर्धारित समयावधि तक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए कैंपों का भी आयोजन किया जाएगा।
---
संजीवनी बनी योजना
पावर कटरपोरेशन द्वारा पिछले वर्ष लॉकडाउन के दौरान ओटीएस लागू की थी। लेकिन आर्थिक रूप से पहले ही टूट चुके लोगों ने इस योजना की तरफ ध्यान नहीं दिया। भुगतान न मिलने के कारण किसान भी काफी परेशान थे। वर्तमान में बाजार खुलने व अन्य काम पटरी पर लौटने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। निगम द्वारा अब ऐसे समय पर योजना को लागू करना बकायेदार उपभोक्ताओं के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।
जिले के उपभोक्ताओं पर 406 करोड़ बाकी
जिले में कुल 48591 उपभोक्ताओं पर करीब 406 करोड़ रुपये का बिजली का बिल बकाया है। जिसमें गढ़ डिवीजन में 17180 बकायेदार उपभोक्ताओं पर 271.10 करोड़ रुपये, हापुड़ प्रथम 7021 उपभोक्ताओं पर 23.67 करोड़ रुपये व हापुड़ द्वितीय डिवीजन के 24390 उपभोक्ताओं पर 111.85 करोड़ रुपये का बिजली बिल बकाया है।

नलकूप उपभोक्ताओं पर है सबसे अधिक देनदारी
बिजली के बकाया की बात करें तो घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा बिजली के बिल का नलकूप उपभोक्ताओं यानि किसानों पर अधिक है। किसानों पर नलकूप का कई कई वर्षों का बिल बकाया है। ऐसे में इस योजना का लाभ किसानों को अधिक मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed