फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

कब्रिस्तान में बंधक बनाकर देवरों ने किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
hapur news
कब्रिस्तान में बंधक बनाकर देवरों ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके ही रिश्ते के दो देवरों ने कब्रिस्तान में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे व उसके डेढ़ साल के बच्चे को छोड़कर फरार हो गए। घटना दस जनवरी की है, लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी जिला गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ महीने पहले महिला ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में दोनों पक्षों की रजामंदी के बाद फैसला हो गया। आरोप है कि 10 जनवरी को विवाहिता अपने मायके में मौजूद थी। इसी दौरान उसके रिश्ते के देवर नजाकत व बिलाल उनके घर पहुंचे। इन दोनों ने विवाहिता को घर ले जाने की बात कहते हुए परिजनों को राजी कर लिया। शाम करीब चार बजे दोनों देवर उसे और उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे को बाइक पर बिठाकर ले चल दिए। आरोप है कि आरोपी पीड़िता व उसके बच्चे को लेकर देहात थाना क्षेत्र के गांव असोड़ा स्थित कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो उन्होंने बाइक रोक दी। आरोपी पीड़िता को कब्रिस्तान में खींच कर ले गए। जहां आरोपियों ने बच्चे को जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। जैसे तैसे पीड़िता अपने घर वापस पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। देहात थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed