फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

शमन योजना 2020 खारिज, पांच सौ अवैध निर्माण होंगे वैध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
hapur news
शमन योजना 2020 खारिज, पांच सौ अवैध निर्माण होंगे वैध
विज्ञापन

हापुड़। शासन स्तर से 11 साल पुरानी शमन नीति 2010 को बहाल करने और हाईकोर्ट द्वारा शासन की नई शमन नीति 2020 पर रोक लगाने के बाद जिले के करीब पांच सौ लोगों को राहत मिलेगी। अब नया आदेश आने के बाद शहर में पांच सौ से अधिक निर्माण वैध हो सकेंगे। वहीं, प्राधिकरण का राजस्व भी बढ़ेगा।
शहर में सुनियोजित विकास की जिम्मेदारी विकास प्राधिकरण की है। इसी के हिसाब से प्राधिकरण नक्शा पास करता है। कई बार नक्शे के खिलाफ बने निर्माण को प्राधिकरण से वैध कर दिया गया है। इसके लिए भवन स्वामियों को संबंधित भवन का शमन कराना होता है। इसमें भी धनराशि जमा करनी होती है। पिछले साल जुलाई में शासन स्तर से नई शमन नीति 2020 को लागू किया था। इसमें आसानी से अवैध निर्माणों को वैध किया जा सकता था, लेकिन अक्तूबर में हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। अब नई शमन नीति की छह महीने की समय सीमा 20 जनवरी को खत्म हो चुकी है। ऐसे में अब शासन स्तर से पुरानी शमन नीति को बहाल करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

अब शमन नीति के तहत अवैध निर्माणों को शुल्क देकर वैध कराया जा सकेगा। भूमि उपयोग में लाई जा रही है और जिस पर छोटे-मोटे निर्माण कार्य किए गए हैं। वह शमन योजना के अंतर्गत मानी जाएंगी। इस योजना के तहत ऐसे लोगों को भी रियायत दी जाएगी, जिन्होंने बिना नक्शा पास करवाए मकान का निर्माण करा लिया है। प्राधिकरण क्षेत्र में ऐसे ही करीब पांच सौ भवन स्वामियों को फायदा मिलेगा। जिले में प्राधिकरण द्वारा 480 लोगों को पूर्व में नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचपीडीए सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि शमन 2020 को खारिज कर दिया गया है। अब पहले की ही तरह भवनों की कंपाउंडिंग होगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन से निर्देश आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed