फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, शिक्षक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
खंभे से टकराई तेज रफ्तार कार, शिक्षक की मौत
विज्ञापन

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। दुर्घटना में कार की पिछली सीट पर बैठे एक व्यक्ति के सिर में चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी अन्य चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार रात करीब 12:30 बजे एक कार हापुड़ से बुलंदशहर की ओर जा रही थी। जैसे ही कार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बुलंदशहर रोड पुरानी चुंगी के पास पहुंची तो कार तेज गति होने के कारण अनियंत्रित हो गई। अनियंत्रित कार सीधे खंभे से जा टकराई। इस दौरान कार में पीछे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि गाड़ी सवार मोदीनगर में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद गुलावठी लौट रहे थे। मृतक की पहचान जिला बुलंदशहर गुलावठी के मोहल्ला रामनगर कर्णपुरी निवासी सुनील तेवतिया (36) वीर बहादुर के रूप में हुई है। सुनील शिक्षक के रूप में नौकरी करते थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed