{"_id":"602d5bd28ebc3ee8f201f217","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2139323116","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला पर किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर महिला पर किया हमला
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव टियाला में कुछ लोगों ने एक महिला के घर में घुसकर धारदार हथियारों के साथ हमला बोल दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव टियाला निवासी महिला चांद ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी नाजिम, नदीम व राबिश घर में घुस आए। विरोध करने पर इन लोगों ने अभद्रता करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। थाना देहात प्रभारी निरीक्षक उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।