{"_id":"6015a0c38ebc3e340557cd52","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2128810103","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों से पानी लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों से पानी लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
हापुड़ से पानी लेकर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : HAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों से पानी लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ता
हापुड़। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में हापुड़ से भाकियू कार्यकर्ता पानी लेकर आंदोलन के बीच पहुंचे। वहां मंच पर बैठे किसानों ने यहीं के पानी से जलपान किया। गाजियाबाद के भाकियू जिलाध्यक्ष को पानी सौंपा गया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने रोजाना दूध गाजीपुर पहुंचाने का निर्णय लिया।
भाकियू के मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने बताया कि गाजीपुर बोर्डर पर चल रहे आंदोलन में वहां का पानी कटवा दिया गया था। किसान खुद में सक्षम है, जब वह पूरे देश का पेट पाल सकते हैं तो लोगों की प्यास मिटाने का जज्बा भी उनके अंदर है।
शनिवार को गांव भटेल से मंडल कार्यकारिणी सदस्य मोनू भटेल के नेतृत्व में किसान गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। जिले से पानी ले जाकर मंच पर बैठे किसानों की प्यास बुझायी गई। दिनेश खेड़ा ने बताया कि जिले से रोजाना दूध आंदोलन कर रहे किसानों के बीच पहुंचाया जाएगा। कानून वापस होने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। इस मौके पर बबली सिंह, नीलम त्यागी, दिनेश त्यागी, जीते चौहान, अरविंद कुमार, मनी चौधरी, कृष्ण चौधरी, अभिषेक बालियान, रजत बालियान, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र बालियान, सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।