फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

किसान नेताओं पर कार्रवाई के बाद जिले में भी अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
hapur news
किसान नेताओं पर कार्रवाई के बाद जिले में अलर्ट
विज्ञापन

हापुड़। किसान आंदोलन के दौरान दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के मामले में भाकियू प्रमुख राकेश टिकैत के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद जिले की पुलिस भी अलर्ट पर है। किसानों की संभावित प्रतिक्रिया को देखते हुए जिले की पुलिस को अलर्ट करते हुए सभी थानों पर एहतियात बरतने के आदेश दिए गए हैं। जनपद के सभी थानों पर क्यूआरटी टीमों को तैनात कर दिया गया।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली में चल रहे आंदोलन के चलते किसानों ने गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान कुछ अराजक तत्वों ने दिल्ली में जमकर बवाल मचाते हुए लाल किले की प्राचीर पर धार्मिक झंडा फहरा दिया। इस मामले में भाकियू प्रमुख राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भाकियू प्रमुख के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों की प्रतिक्रिया को देखते हुए जिले के सभी थानों खासकर देहात क्षेत्रों के थानों पर सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि किसान नेताओं पर मुकदमा दर्ज होने पर एहतियात बरती जा रही है। भाकियू से जुड़े पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। पुलिस कार्यालय से लेकर प्रत्येक थाने पर क्यूआरटी की टीमों की तैनाती कर दी गई थी। जिले की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed