फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

दोयमी धनौरा रोड के चौड़ीकरण का कार्य नए साल में होगा शुरू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
hapur news
दोयमी धनौरा रोड के चौड़ीकरण का कार्य नए साल में होगा शुरू
विज्ञापन

हापुड़। हापुड़ से दोमयी धनौरा मार्ग का चौड़ीकरण कार्य नए साल में शुरू होगा। निर्माण कार्य शुरू कराने को लेकर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक विजय पाल आढ़ती ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने जल्द ही धनराशि रिलीज कराने का आश्वासन दिया है।
दोयमी धनौरा मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। भारतीय किसान यूनियन सहित स्थानीय लोग कई बार मार्ग के निर्माण की मांग उठा चुके हैं। यहां बारिश में जलभराव के कारण लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है। पिछले दिनों लोक निर्माण विभाग द्वारा दोयमी से लोटी तक 12.8 किलोमीटर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पास होने के बाद विभाग द्वारा इसका एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

इसको लेकर क्षेत्रीय विधायक विजय पाल आढ़ती शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मिले। उन्होंने जल्द धनराशि जारी कराने और कार्य शुरू कराने को लेकर चर्चा की। विधायक ने बताया कि नए साल की शुरुआत में करीब 17.5 करोड़ रुपये की धनराशि मिल जाएगी। जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इससे दोयमी, धनौरा, वझीलपुर, असरा, लौटी सहित किठौर जाने वाले लोगों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed