फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

मास्टर प्लान 2031 की कवायद तेज, तीन दिन में मांगी सर्वे रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
hapur news
मास्टर प्लान 2031 की कवायद तेज, तीन दिन में मांगी सर्वे रिपोर्ट
विज्ञापन

हापुड़। एचपीडीए की महायोजना 2031 की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में बुधवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की वीसी अर्चना वर्मा ने अवर अभियंताओं को तीन दिन के अंदर अपनी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। गौरतलब है कि मास्टर प्लान (महायोजना) 2031 के लिए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने समस्त रिपोर्ट एनसीआर प्लानिग बोर्ड के लिए भेजी गई थी, जिसके चलते हापुड़, पिलखुवा और गढ़ के विकास के लिए महायोजना 2031 तैयार की जा रही है। कोरोना महामारी के चलते शासन द्वारा नामित कंसलटेंट कंपनी द्वारा सर्वे का काम रुका हुआ था। लेकिन अब सर्वे का कार्य तेज कर दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को प्राधिकरण की बैठक में उपाध्यक्ष अर्चना वर्मा ने कहा कि संबंधित अवर अभियंता तीन दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें।

प्राधिकरण के सचिव प्रदीप कुमार ने बताया कि बताया कि कंपनी द्वारा 900 से अधिक बिदुओं पर सूचनाएं एकत्र की जानी हैं, जिनमें से लगभग 38 बिदुओं पर सूचना एकत्र हो चुकी है। कंपनी की टीम को सर्वे कार्य में पूरा सहयोग किया गया है, ताकि महायोजना 2031 का प्लान मार्च 2021 तक पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed