{"_id":"5fb569bc8ebc3e5fab399261","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd20888571","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
कुचेसर रोड चौपले पर क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : HAPUR
रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, तीन घायल
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के पास रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार दो मासूम बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की हालत गंभीर है।
थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला शिवनगर निवासी विष्णु मंगलवार देर रात कार द्वारा अपने पुत्र तेजस, पुत्री चारवी व बहन पूजा के साथ किसी काम से बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर गया था। वहां से लौटते समय कुचेसर रोड स्थित फ्लाईओवर के पास मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी।
हादसे में कार चालक व उसका पुत्र व पुत्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नगर के गढ़ रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया
विज्ञापन
थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने बताया कि चारवी की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती किया है। घायल विष्णु व उसके पुत्र तेजस को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।