फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   hapur news

नमूने लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, व्यापारियों ने किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
hapur news
नमूने लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, व्यापारियों ने किया हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। त्योहारों से पहले चंडी मंदिर गली में दुकानों पर सैंपल लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा करते हुए भाजपा नेताओं को भी मौके पर बुला लिया। व्यापारियों ने अधिकारियों पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया, जबकि अभिहीत अधिकारी ने व्यापारियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अभिहीत अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में बुधवार शाम टीम चंडी मंदिर गली में पहुंची। टीम ने यहां कुछ किराने की दुकानों से नमूने लेने का प्रयास किया। इस दौरान व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों का कहना था कि कोरोना काल में वैसे ही व्यापारियों की हालत खराब है, ऊपर से अधिकारियों द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इतना ही नहीं व्यापारियों ने अधिकारियों पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेताओं को भी मौके पर बुला लिया। भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की जांच होनी चाहिए ताकि सच सामने आ सके। व्यापारियों के हंगामे के बाद नमूने लेेने पहुंची टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी पवन कुमार का कहना है कि शासन के आदेशों पर त्योहारों के दौरान यह कार्रवाई की जा रही है। कुछ व्यापारियों ने कोरोना काल का हवाला देते हुए हंगामा और विरोध किया। इस संबंध में आरोपी व्यापारियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के संबंध में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed