{"_id":"5fa980e58ebc3eefba4135f2","slug":"hapur-news-hapur-news-gbd2084416153","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम से लोग रहे घंटों परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम से लोग रहे घंटों परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम के झाम से लोग रहे घंटों परेशान
हापुड़। शहर का जाम से पीछा नहीं छूट रहा है। सोमवार को भी सुबह से रुक-रुककर लगे जाम के कारण लोग परेशान रहे। घंटों तक जाम में फंसकर वाहन रेंगते रहे। दोपहर बाद ही लोगों को इससे कुछ राहत मिल सकी। इस दौरान पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने के लिए जूझते नजर आए। दोपहर बाद जाकर हालात सामान्य हुए।
त्योहारों के पहले जाम ने लोगों को खासा परेशान किया है। लगातार बाजारों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को करीब दस बजे जाम लगना शुरू हो गया। इसके बाद वाहनों का दबाव बढ़ता चला गया और जाम भयावह रूप लेता चला गया। दोपहर बाद तक वाहन सड़कों पर रेंगते रहे। गढ़ दिल्ली रोड पर वाहनों की कतारें लगी रही। मेरठ तिराहे और तहसील चौपले को पार करने में लोगों को घंटों का समय लग गया। मुख्य सड़कों पर जाम का असर दूसरे मार्गों पर भी दिखाई दिया। शहर के अंदर संपर्क मार्गों पर भी जाम के हालात रहे। बाजारों में भी लोगों का निकलना दूभर रहा। जाम से निजात दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी जूझते नजर आए। ऐसे में इनके भी पसीने छूटे रहे। दोपहर बाद ही लोगों को राहत मिली।
सीओ एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि शहर में शहर में जाम की पहले से राहत है। जल्दी ही शहर को जाम से मुक्ति दिलाई जाएगी।